काशीपुर, अप्रैल 25 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बरहैनी में शुक्रवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गये। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, उनका उपचार किया गया। ग्राम बरहैनी निवासी इलियास और अजय बाइक पर एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। नई सड़क चौराहे पर कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया। उनके साथ मारपीट कर दी जिसमें यह दोनों घायल हो गए। इलियास ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसने प्रेम विवाह किया था जिससे उसका ससुराल पक्ष उससे नाराज चल रहा था तथा उसको मारने पीटने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना के बाद बरहैनी पुलिस मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.