रुद्रपुर, मार्च 3 -- शक्तिफार्म। भांजे के विवाह समारोह में रविवार को बरेली गए पूर्व सभासद 48 वर्षीय संजीव गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार को शोक में बाजार आधे दिन तक बंद रहा। समारोह के दौरान संजीव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उनको निजी अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात संजीव ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को बिलखता छोड़ गए। बड़ी संख्या में व्यवसायी और नगरवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। यहां जगन अग्रवाल, विपिन डालमिया, निर्मल रावत, रविंद्र अग्रवाल, अनिल बसेड़ा, विक्रम भंडारी, कृष्ण शर्मा, जसवीर सिंह, दिग्विजय सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.