चम्पावत, दिसम्बर 6 -- चम्पावत। सिप्टी के वायल गांव में हुए विवाह में नशा हटाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया। वर-वधू दीपक और ललिता ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया। इस दौरान विवाह में शामिल लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अभियान संयोजक सामश्रवा आर्य, प्रधान महेश भट्ट, बीडीसी ललित मोहन भट्ट, प्रदीप पंगरिया, योगेश खर्कवाल, राकेश पंगरिया, अंकित पंगरिया, मोहन पंगरिया, शेखर पंगरिया, महेश पंगरिया और किरन पंत आदि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...