काशीपुर, नवम्बर 29 -- काशीपुर। एक विवाह मंडप के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला महेशपुरा निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने बीते शुक्रवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 26 नवंबर को उसने अपनी बाइक को गौतम नगर स्थित कलश मंडप के अंदर खड़ी की थी। कुछ समय बाद आकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...