गंगापार, फरवरी 22 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेजा खास के एक गेस्ट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे 83 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इनमें मेजा के तीन अल्पसंख्यक जोड़ों को निकाह पढ़ाई गई। दोपहर बारह बजे के लगभग दूल्हों की बारात गेस्ट हाउस पहुंची तो विकास खंड मेजा के ब्लाक कर्मियों व अन्य ने उनकी आगवानी की। नास्ता पानी करवा कर मंडप में शादी स्थल पर बैठा दिया, इसके बाद दूल्हन अपने परिवारीजनों के साथ पहुंचीं। पुरोहित ने मंत्र बोलकर एक साथ सभी 80 जोड़ों को अग्नि के सात फेरे लगवाए। मौके पर उपस्थित रहे कोरांव के विधायक राजमणि कोल, ब्लाक प्रमुख गायत्री मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने सभी दूल्हन व दूल्हे को उपहार देते हुए उन्हें वाहन में बैठाकर विदाई की। बेटियों के माता पिता व अन्य के आंखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.