वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 59 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। शहीद उद्यान में समाज कल्याण विभाग और नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 24 हिन्दू और 34 मुस्लिम जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपरा से शादी रचाई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े एक लाख रुपये, उपहार और प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के लिए बिटिया का गरिमापूर्ण तरीके से विवाह सबसे बड़ी चिंता होती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ऐसे परिवारों को संबल देती है। पूर्व एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि यह केवल आयोजन नहीं बल्कि जरूरतमंद परिवारों के स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से सरकार ने ...