गिरडीह, मई 1 -- खोरीमहुआ। घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के पछरियाडीह गांव में एक शादी समारोह तब मातम में बदल गया जब शादी के दूसरे दिन विवाहित लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मंगलवार देर रात पछरियाडीह निवासी राधे पंडित की बड़ी पुत्री सोनम कुमारी की बारात तिलैया हीरोडीह के शर्माटांड़ चहल गांव से आयी हुई थी। धूमधाम से विवाह भी सम्पन्न हो गया। लड़की को बुधवार सुबह विदा भी धूमधाम से कर दिया गया। इसके बाद पुनः अहरोत-बहरोत रस्म पूरा करने बुधवार को लड़का-लड़की पछरियाडीह गांव आए हुए थे। खाना खाकर पुनः दोनों को विदा करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मौका मिलते ही लड़की सोनम ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घरवालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गयी। वहीं लोगों की माने तो उक्त युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.