रांची, अप्रैल 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और दृढ़ निश्चय ही किसी को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। इसका जीवंत उदाहरण सिल्ली स्थित बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट मधुमिता कुमारी ने पेश किया है। अभी उनके हाथों की विवाह की मेहंदी भी पूरी तरह नहीं छूटी थी कि रविवार शाम वे अभ्यास के लिए मैदान में पहुंच गईं। मैदान में पहले से अभ्यास कर रहे अन्य तीरंदाजों और कोच शिशिर महतो ने जब मधुमिता का यह समर्पण देखा, तो सभी दंग रह गए। उल्लेखनीय है कि आठ दिन पूर्व ही मधुमिता की शादी जमशेदपुर के एक व्यवसायी से हुई थी। उनके विवाह समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। विपरीत परिस्थितियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.