भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को भगवान भोलेनाथ को महिलाओं ने मेहदी, हल्दी-तेल लगाने का रस्म निभाया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के गाल पर हल्दी लगा कर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े बजाकर बधाई गीत गाते हुए जमकर नृत्य किया। बता दें कि महादेव के विवाह पर चल रहे चार दिवसीय रस्म के दौरान मंदिर के आसपास का पूरा इलाका भक्तिभाव में भरा नजर आया। नगर स्थित अति प्राचीन मंदिर बाबा बड़े शिव धाम, बाबा गोपेश्वरनाथ में शनिवार की शाम भोलेनाथ का महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के हल्दी चंदन का लेपन किया। रविवार को बाबा धाम से शिव बारात की शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बाबा बड़े शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त होगा। हल्दी रस्म में मालती, शीला, चिंता, रत्ना, सोनी, रेनू दुबे, म...