बागेश्वर, मार्च 23 -- विवाह का झांसा देकर एक नाबालिग का चार वर्ष से शारीरिक शोषण किया। मामले में पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र की घटना है। पीड़िता की माता ने कोतवाली में प्राथमिकी दी है। कहा कि उनकी पुत्री नाबालिग है। एक युवक उसके घर आता था। वह पिछले चार वर्ष से उनकी पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसकी उन्हें भनक देर से लगी। पुत्री से काफी पूछताछ की गई। उसने रोते हुए अपने साथ हुए कृत्य के बारे में बताया। आरोपित ने कहा कि उसके बालिग होने पर वह विवाह करेगा, लेकिन वह अब मुकर रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से न्याय मांगा है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि पॉक्सो तथा दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.