लखीमपुरखीरी, नवम्बर 18 -- विवाह का झांसा देकर एक युवती का कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और शादी से मुकर जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती सोमवत्ती निवासी बड़ा पलवारा पलिया कला ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। युवती का कहना है कि शहर का ही आशीष कुमार शर्मा अपनी बहन की शादी के दौरान पड़ोस में आने-जाने के कारण उससे परिचित हुआ और बातचीत के बहाने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आशीष ने उससे विवाह का वादा कर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शादी का भरोसा देता रहा। आरोप है कि 16 नवंबर को आशीष ने युवती को फोन कर अपने घर बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने बताया कि परिवारवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसी दौरान आशीष की मां ने युवती को कथित रूप से धक्का देकर घर से बाहर निका...