हरदोई, फरवरी 4 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर मजरा उमरापुर गांव में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दीपमाला के परिजनों का आरोप है कि उसका ससुराल पक्ष से काफी समय से विवाद चल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में थी। मृतका के पिता शैलेन्द्र ने बताया कि दीपमाला का एक बेटा आयुष है। उसे ससुराल पक्ष अपने पास रखे हुए था। उसे दीपमाला को नहीं सौंपा जा रहा था। इसको लेकर वह लंबे समय से परेशान चल रही थी। इसके चलते मंगलवार की रात दीपमाला ने अपने कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दीपमाला का शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.