पाकुड़, फरवरी 23 -- रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव के 33 वर्षीय विवाहित महिला को भगाने के नामजद आरोपित राजू शेख को शनिवार देर रात को ओपी क्षेत्र के गंगड्डा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पाकुड़ जेल भेज दिया गया। इस कांड के अनुसंधानकर्ता सुकुल मरांडी ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया था। बताते चलें कि इस घटना को लेकर बीते छह फरवरी को महिला के पति ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेजते हुए महिला को मेडिकल एवं बयान दर्ज करने के लिए पाकुड़ भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.