आरा, नवम्बर 19 -- बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहित महिला को अगवा करने को लेकर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गत 10 नवंबर को विवाहिता गायब हो गयी। इसे लेकर उसके पति की ओर से वहीं के रहने वाले मनीष यादव के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि उक्त महिला 10 नवंबर को घर से अपने मायके तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया जाने के लिए निकली थी, जो कि अब तक नहीं पहुंची। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाद बुधवार को आरोपित के खिलाफ अगवा करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...