बगहा, दिसम्बर 28 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के महुआहां सिमुलिया गांव से विवाहिता हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी उमेश सहनी बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने के 398/25 में कांड़ दर्ज है। बताया कि कांड़ में नामजद आरोपियों के द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...