अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला। विवाहिता से युवक ने छेड़छाड़ व मारपीट की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही महिला के पति का इंतकाल हो गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे कुछ नहीं दिया। इस संबंध में महिला ने अपना पक्ष कोर्ट में भी रखा था। काफी इंतजार करने के बाद महिला के मायके वालों ने उसकी दूसरा निकाह रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दिया। आरोप है कि महिला अपने मायके आती है तो ससुराल पक्ष की तरफ से एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अतरासी खुर्द गांव निवासी उमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.