आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद विवाहिता को मायके भेज दिया गया। विवाहिता का पति कोलकता में रहता है। घर में सास अकेली थी। विवाहिता ने मिलने के लिए अपने प्रेमी को बुला लिया था। रात में सास को किसी के होने की आहट हुई। उसने पड़ोसियो को जनकारी दी। पड़ोसियो ने प्रेमी को पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पूरे दिन पंचायत चली। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग आए। विवाहिता को मायके भेज दिया गया। उसके पति के आने पर आगे का फैसला होगा। इस संबंध में सिधारी थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.