बदायूं, दिसम्बर 17 -- मूसाझाग। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता ने बताया कि 26 अक्तूबर 2025 की रात करीब नौ बजे वह अपने घर में सो रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले चंद्रपाल और धीरपाल गालीगलौज करते हुए हाथों में तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि चंद्रपाल ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे कमरे के अंदर खींच लिया और दुष्कर्म की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि बिजली की रोशनी में उसने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता थाने और उच्च अधिकारियों के चक्कर काटती रही, लेकिन कोई सुनवाई नह...