रुद्रपुर, जून 11 -- वार्ड 5 में संपत्ति विवाद के कारण ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सोमवार रात लगभग 10 बजे पीड़िता के मायके वालों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पूर्व सभासद पति जगरूप सिंह गोल्डी पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी वार्ड 6 पुरानी गल्ला मंडी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लगभग तीस वर्ष पूर्व उसकी बहन दर्शना रानी का विवाह सुरजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड 5 किच्छा के साथ हुआ था। उसकी बहन के संतान न होने के कारण उसका पति सुरजीत सिंह मानसिक रूप से कमजोर हो गया। इसका फायदा उठाकर ससुराल वाले उसकी संपत्ति को हड़पने की योजना बनाने लगे। आरोप है कि चार जून को दर्शना के जेठ मक्खन सिंह, रूपरानी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.