पीलीभीत, जुलाई 4 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम इमामनगर की रिंकी देवी पत्नी महेंद्रपाल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसका विवाह 8 वर्ष पूर्व महेंद्रपाल पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम नवादा दास से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से उसका पति महेंद्रपाल, सास रामवती,जेठ जमुना प्रसाद ने मारपीट करनी शुरू कर दी। एक जुलाई 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने अपने भाई अशोकपाल से की। उसका भाई अशोक, सोनू और मां मुन्नी देवी ससुराल में बातचीत करने आई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पिटाई से उसके भाई सोनू के सिर में चोट लगी। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.