बुलंदशहर, जनवरी 31 -- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नरसैना क्षेत्र के गांव ऊँचागांव निवासी महिला हेमलता ने एस एस पी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 11 जून 2025 को नरेन्द्र पुत्र मदनपाल निवासी मोहल्ला नजीमपुरा भूड़, कोतवाली नगर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पिता ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और बुलन्दशहर में 100 गज का प्लॉट अतिरिक्त दहेज में मांगने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति नरेन्द्र, ससुर मदनपाल और सास रामश्री ने पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.