पीलीभीत, जुलाई 1 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रिंकू पुत्र रामस्वरूप ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री काजल का विवाह दो मई 2023 को विकास पुत्र कृष्णपाल निवासी कनकपुर थाना दातागंज जिला बदांयू से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने यह बात अपने मायके पक्ष के लोगों को बताई। जिसपर वह अपनी पुत्री के ससुराल 21 जून 2025 को समझाने के लिए गए। वहां काजल के पति विकास, ससुर कृष्णपाल, सास कमलेश ने उसके सामने ही उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। उसकी पुत्री को धक्का देकर ससुराल से बाहर निकाल दिया। उसकी बाइक भी छीन ली। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.