पीलीभीत, जून 20 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अड़ासेई निवासी माहेश्वरी देवी पत्नी कौशल ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके पति कौशल कुमार,ससुर कृष्ण बिहारी,सास पुष्पा देवी,देवर देवल सिंह,फुफिया सास चमेली देवी ने 14 जून को सुबह 10 बजे उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। उसके पति का किसी अन्य महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा है। जिसके कारण वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.