हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस। विवाहिता से पति 10 लाख रुपए मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाले का आरोप है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी पति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी कौशल पुत्री मोहन सिंह की शादी 26 अप्रैल 2020 को सचिन कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी फरौली माजरा दरियापुर थाना हाथरस जंक्शन के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब सात लाख रुपए खर्च किए थे। विवाहिता के कोई भाई नहीं है, चार बहन हैं, मां के नाम पर छह बीघा जमीन है। आरोप है कि विवाहिता का भाई न होने के कारण पति, सास, देवर मां के खेत पर नियत लगाने लगे हैं, बार-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.