पीलीभीत, जुलाई 10 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव की महिला ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। कहा कि छह जुलाई की रात 11 बजे वह अपने घर पर सो रही थी। घर के सामने नरेश पुत्र रामेश्वर दयाल उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देता भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.