भदोही, दिसम्बर 16 -- सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी विवाहिता संग रविवार की रात पकड़ा गया। प्रेमी का ग्रामीणों ने जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दी। दोनों पक्ष में सोमवार को देर शाम तक पंचायत चलता रहा। बताया जाता है कि एक गांव निवासी विवाहिता के यहां पुराना प्रेमी पहुंच गया। इस बीच लोगों की नजर पड़ी तो उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद सुरियावां पुलिस को सौंप दिया। दोनों पक्ष के बीच देर शाम तक पंचायत चलता रहा। उधर, थानाध्यक्ष सुरियावां राजेश प्रताप ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...