सोनभद्र, फरवरी 22 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरखड़ गांव व चकरिया में अलग-अलग स्थानों पर नवविवाहिता व वृद्धा ने फांसी लगा आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिपरखड़ निवासी 23 वर्षीय नवविवाहिता अर्चना बैस पत्नी राजेश बैस ने 21 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अर्चना को फंदे पर लटका देखा। फंदे से उतारकर जिला अस्पताल सिंगरौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नही लग सका है। दूसरी घटना 22 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे की है। चकरिया गांव में 61 वर्षीय सोनमती सिंह गोंड, पत्नी महिप सिंह गोंड ने बिजुल नद...