बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी सईद खां पुत्र हनीफ खां ने थाना जसपुरा में बताया 21 वर्षीय पत्नी शबनम 18 जनवरी को बीमार भाई को देखने मौदहा (जनपद हमीरपुर) जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके साथ डेढ़ वर्षीय पुत्र सोहाना भी था। न तो वह मौदहा पहुंचे और न ही घर वापस लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...