बागपत, अप्रैल 18 -- ससुराल जाने से मना करने पर ससुरालियों ने मायके में ही विवाहिता पर जानलेवा हमला किया। जिसमें विवाहिता गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। हरचंदपुर गांव की रहने वाली रुकसार की शादी बिनौली थाना क्षेत्र के दौझा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रुकसार और उसके ससुरालियों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके बाद वह अपने मायके हरचंदपुर आ गई। बताया कि ससुरालिए रुकसार को दौझा ले जाने के लिए हरचंदपुर आए। लेकिन रुकसार ने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। जिस पर ससुरालियों ने रुकसार के गले में चुन्नी का फंदा डालकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया। इसी बीच रुकसार लहु-लुहान होकर बेहोश हो गई। आरोपियों के फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.