भागलपुर, मई 15 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि उसकी पहली पत्नी की 2017 में मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसे दो बेटा और एक बेटी है। दिसंबर 2019 में राजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला से दूसरी शादी की। जिसमें एक बेटा भी है। सात मई को जब घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद पत्नी और बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला। वो अपने पुत्र के साथ-साथ घर से जेवरात, कपड़े और नगदी लेकर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.