कन्नौज, मार्च 24 -- कन्नौज। दहेज में 20 लाख व चौपहिया वाहन की मांग पूरी न करने पर विवाहिता ने ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने व ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सपा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है शहर के एक मुहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसका विवाह 4 दिसंबर 2024 को उन्नाव जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिवारी जनों ने तकरीबन 45 लाख रुपया खर्च किया था। वह सरकारी बैंक में कार्यरत है विवाह के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद दहेज में 20 लाख रुपए की नगदी एवं एक कार की अतिरिक्त मांग को लेकर उसके पति समेत ससुराल वालो ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.