बाराबंकी, जनवरी 5 -- बाराबंकी। एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमाा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफदरगंज थाना के रहरामऊ गांव निवासी नीलम गौतम पुत्री विनयराम ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले राजकमल पुत्र राजकुमार से हुई थी। शादी में मिले दान दहेज से परिवारीजन खुश नहीं थे। उनके द्वारा कार की डिमांड की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। लेकिन वह सबकुछ सहती रही। पीड़िता का आरोप है कि पिछले साल 26 जुलाई को पति, ससुर राजकुमार और सास राजकुमारी ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। इस पर उसने कोठी थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्ष को बुला कर समझौता कराया था। पुलिस ने बताया कि था पति राजकमल उसे बुलाने आएंगे...