शामली, जनवरी 3 -- विवाहिता ने ससुरालियों पर लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दिए जाने, मारपीट कर घर से बाहर निकाला। पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी महिला नसरीन पुत्री हारुन पत्नी दानिश ने बताया कि उसका विवाह 12 दिसंबर 2022 को ग्राम आलमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर निवासी युवक दानिश पुत्र इरफान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में पीड़िता के माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज दिया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, बर्तन सहित करीब 1.50 लाख रुपये नकद शामिल थे। प्रारंभिक कुछ दिनों तक ससुराल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.