गौरीगंज, जनवरी 13 -- अमेठी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र अमेठी के पूरे खलेसर मजरे भीमी निवासी दिव्या द्विवेदी पुत्री राजेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर पति सहित परिवारी जनों पर दहेज के लिए मारने पीटने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पांच नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस को दी तहरीर पर पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 7 जून 2017 को अभिषेक तिवारी निवासी पूरे हिमांचल मजरे भीमी से हुई थी। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसके ससुराल में पहुंचने के दूसरे ही दिन उसके पति, सास, ससुर, ननद व अजिया ससुर ने दहेज में मंहगी बाइक व 21 हजार रुपए नगद की मांग को लेकर उसे ताना मारना शुरू कर दिया। जब उसने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उन लोगों की मांग पूरी करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.