आगरा, दिसम्बर 14 -- न्यू आगरा थाना क्षेत्र की इंजीनियर कॉलोनी निवासी शकीला खान ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और देवर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 30 अप्रैल 2023 को अलीगढ़ के एक गांव निवासी जफर खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद पति और सास शहनाज दो-तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे। इसी कारण उसे पत्नी के अधिकारों से वंचित रखा गया। 13 जून 2025 की रात देवर फैजान ने कमरे में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सास-ननद ने मामला दबाने का दबाव बनाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.