बाराबंकी, जून 21 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के वादीनगर गांव में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता ने फंदा लगा दिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसने नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वादीनगर गांव निवासी आशीष यादव की पत्नी शिवानी (22) ने शनिवार की दोपहर घर में अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन फंदे से नीचे उतार कर देवर महेंद्र आदि ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के तीन साल बाद भी उसके संतान नहीं हुई थी। जिससे वह आहत थी। कोतवाल राम किशन राणा ने बताया कि विवाहिता ने फंदा लगाया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के ल...