कानपुर, फरवरी 15 -- पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के टुटई खान गांव में विवाहिता ने कमरे में धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने ससुराली पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हमीरपुर के थाना बिवार के करगांव निवासी अंशुल ने अपनी बहन रूबी की शादी बरौर के टुटई खान गांव के जितेन्द्र बाबू पुत्र गोपी चरन के साथ हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार 2020 में की थी। भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित करने लगे। उसी के साथ बाइक और दो लाख रुपये की मांग करते रहे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर 14 फरवरी 2026 को ससुरालीजनों ने मार कर रूबी के गले में रस्सी का फंदा डाल...