कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लरियाडीह गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा देवी (24 वर्ष) पति अनिल शर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की जेठानी गायत्री देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात घर में सिर्फ वे दोनों महिलाएं और उनके बच्चे मौजूद थे। सास-ससुर अपनी बेटी के घर पारसनाथ (गिरिडीह) गए हुए थे। गायत्री देवी ने बताया कि रात के समय वे अपने पति सुनील शर्मा से बात कर रही थीं, तभी किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बाहर से आवाज आई कि "मैं धौनी हूं।" उन्होंने दरवाजा खोला तो धौनी घर के अंदर भागते हुए आया और घबराते हुए बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है। जब वे पूजा के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.