गुमला, फरवरी 8 -- रायडीह प्रतिनिधि। सुरसांग थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।जानकारी के अनुसार जरजट्टा निवासी धनेश्वर राम की 29 वर्षीय पत्नी रीमा देवी ने अपने घर पर ही प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी सुरसांग पुलिस को दी गयी सुचना मिलते ही सुरसांग पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की मृतिका के तीन बच्चे हैं और पति गोवा कमाने के लिए गया है मृतिका जरजट्टा में अपने बच्चों व सास ससुर के साथ रहती थी। शनिवार को सुबह ही सास व ससुर निजी काम से गुमला गये हुए थे। घर पर बच्चे व मृतिका रीमा देवी थी। तभी दोपहर तीन बजे बच्चों को कुछ पैसे देकर दुकान से सामान लाने भेज दी और स्वयं द...