गंगापार, दिसम्बर 15 -- हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद बाजार से सटे दूसौती गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के चलते घर में कोहराम मचा हुआ है। मायके पक्ष से अभी पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के दुसौती गांव निवासी अशोक घर पर नाश्ते की दुकान चलाता है। रोज की तरह सभी खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। बीते रविवार की मध्य रात्रि पत्नी 36 वर्षीय आरती साड़ी के फंदे से कमरे में लगे चुल्ले के सहारे फांसी पर लटक गई। रात्रि में परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह लटक थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे हंडिया एसीपी सुनील सिंह व कोतवाल नितेंद्र शुक्ला ने स्थानीय लोगों व परिजनों से जानक...