उरई, फरवरी 24 -- पड़री। कोंच के ग्राम विरगुआ बुजुर्ग में मंगलवार को 33 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल खुदकुशी के बारे में नहीं बता पाए। मंगलवार सुबह विरगुआ बुजुर्ग के विजय अहिरवार का परिवार कामों में लगा था। जबकि, उसकी पत्नी अंजलि ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिवार के सदस्यों ने उसे मृत अवस्था में देखा तो सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सीओ परमेश्वर प्रसाद एवं कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि अंजली ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...