वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा थाने के निकट रहने वाले व्यापारी आशीष कुमार जायसवाल की पत्नी 33 वर्षीय पत्नी हिमानी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। चित्रकूट के राजापुरा निवासी चंद्र प्रकाश जायसवाल ने अपनी बेटी हिमानी की शादी आशीष से 14 साल पहले की थी। दोनों से दो बच्चे 12 वर्षीय अंश और सात वर्षीय बेटी अबिरा हैं। पुलिस की पूछताछ में आशीष ने बताया कि घर के पास उसकी दुकान है। सुबह 10 बजे वह दुकान चला गया था। आधे घंटे बाद घर से फोन आया कि हिमानी ने कमरे में फांसी लगा ली है। पति उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गया। तब तक हिमानी की मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर शाम 5 बजे प...