फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- मोहम्मदाबाद । मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l घटना को देखते हुये पुिलस की टीम पहुंची और जानकारी की । गांव अहिमलापुर निवासी राजपाल ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री जूली की शादी थाना नवाबगंज के गांव उम्बरपुर में 20 अप्रैल को सत्यवीर के साथ की थी l मृतका जूली एक माह पूर्व अपने मायके में आकर रह रही थी l बुधवार सुबह 11 बजे जूली ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली l बाहर काम कर रही मृतका की भाभी मधु ने जूली को आवाज दी l काफी देर तक जब जूली ने प्रतिक्रिया नहीं दी तो मधु ने कमरे में जाकर देखा तो जूली का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था l आसपास के ग्रामीण की मदद से शव को नीचे उतारा तथा ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी l मृतका की मां लक्ष्मी अपनी छोटी प...