हापुड़, फरवरी 11 -- धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में मंगलवार दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी लील ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव बझैड़ा कलां निवासी इमराना का निकाह पांच साल पूर्व गांव पिपलैड़ा निवासी जाकिर से हुआ था। निकाह के बाद एक तीन साल का पुत्र और एक साल की पुत्री है। मंगलवार दोपहर इमराना की किसी बात को लेकर पति जाकिर से कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर इमराना ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाया और लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत की खबर मिलते ही ससुराल समेत मायके में भी कोहराम मच गया। आनन-फानन में मृतका इमराना के परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर इमराना के शव को पंखे से नीचे उतारा गया। जिसके...