पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- बीसलपुर। अहिरपुर नगला निवासी रेखा देवी पुत्री उमाचरन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2023 को पिपरथना थाना फरीदपुर निवासी नितेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेत व नकदी की मांग कर रहे थे। बीती 15 अक्टूबर 2023 को पति व ससुरालियों ने एकराय होकर जान से मारने की नियत से कमरे में बंद करके गर्भावस्था के दौरान उसकी पिटाई कर करंट लगाया। 29 जून 2024 को उसने अपने मायके में पुत्र को जन्म दिया, लेकिन ससुरालीजन नहीं आये। 18 मई को समय पति नितेश कुमार व अन्य ससुरालीजन मायके आए और अपशब्द कहते हुए बच्चे को छीनने लगे। जब उसने बच्चे को देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नितेश कुमार, सास मोरकली, एकता, बुद्धमती, सिंधू कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...