रुडकी, फरवरी 3 -- एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले किशनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। दहेज नहीं मिलने पर उसने विवाहिता के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरु कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.