शामली, फरवरी 4 -- क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक विवाहिता के साथ घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सलमाना पत्नी तसव्वर ने थाने पर तहरीर देकर अपने पति तसव्वर, उसके भाई वसीम व अन्य परिजनों पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार सुबह घरेलू विवाद के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर चली गई। लेकिन पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा मारपीट की और उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मेडिकल जांच कराई और थाने पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.