मुरादाबाद, मार्च 20 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर देवर के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म करने,जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि उसका विवाह भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिढ़ावली निवासी नौशाद पुत्र कमर अली के साथ हुआ था। देवर इरशाद विवाह के बाद से ही गलत नजर रखता था। 18 मार्च को पति घर पर नहीं थे। कमरे में अकेली थी। रात को साढ़े ग्यारह बजे अचानक हाथ में चाकू लेकर देवर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.