मऊ, फरवरी 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर बगही निवासिनी विवाहिता ने ससुरालियों के ऊपर दहेज में दस लाख रूपये नकदी और बुलेट की मांग को लेकर विगत मंगलवार को मारपीट कर आधी रात 12 बजे घर से भगा देने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति और देवर सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर बगही निवासी हबीब अशरफ की पुत्री अर्शी फातिमा का निकाह उसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद अजमल के पुत्र मोहम्मद शादाब के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मोहम्मद शादाब, सास मेहरुन निशा, देवर मोहम्मद आफताब, ननदें सना फिरदौस और आफरीन मायके से 10 लाख रुपये नकदी और बुलेट बाइक लेकर आने की मांग कर रहे थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.