बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमरौरा गांव निवासी मुस्कान कुमारी ने थाना में अपने पति के खिलाफ दूसरी शादी रचने का आरोप लगाकर शिकायत की है। आवेदन के अनुसार अमरौरा के नॉलेज कुमार ने 2023 में रहुई के डिहरा गांव की मुस्कान कुमारी से शादी की थी। बाद में एक बच्चा भी पैदा हुआ। शादी के ढाई साल बाद एक दिसंबर को युवक ने अपने गांव की लड़की से दूसरी शादी रचा ली। शादी रचाने के बाद पति जैसे ही दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा, पहली पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों को पकड़कर थाना ले आयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...